The road did not start working in a month in the village do not need to come-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक महीने में सडक़ का काम शुरू नहीं हुआ तो गांव में आने की जरूरत नहीं

khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 5:38 PM (IST)
एक महीने में सडक़ का काम शुरू नहीं हुआ तो गांव में आने की जरूरत नहीं
मंडी(बीरबल शर्मा)। चुनावों के नजदीक आनन फानन में दिखाने के लिए कुछ काम शुरू कर देना मगर औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण उस काम को पूरा न करने जैसे वायदे अब राजनेताओं पर भारी पडऩे वाले हैं क्योंकि लोग बेहद जागरूक हो चुके हैं। मंडी सदर विधानसभा की धन्यारा पंचायत में बनाई जाने वाली संपर्क सडक़ फागला-समराहण का सालों बाद भी काम शुरू न होने से फागला गांव के लोगों में गुस्सा है। गांव के 29 लोगों ने एक हस्ताक्षरित पत्र जारी करके अपना रोष जाहिर कर दिया है। इन लोगों में वार्ड पंच फागला ओम प्रकाश, रवि सिंह, जोध सिंह पूर्व उपप्रधान धन्यारा, राकेश कुमार, मेघ सिंह, धारी राम, राज कुमार, रूप लाल, भगत राम, विद्या सागर, मेघ सिंह, रणजीत सिंह, महेश कुमार, देवकी देवी, हेम राज, राम लाल, चंद्रमणी, चंचला देवी, पूरन चंद, विद्या देवी, किशोरी लाल, तिलक राज, कशमीर सिंह, दया राम, दिनेश कुमार, इंद्रा शर्मा, सावित्री देवी, नरेश कुमार व ओमप्रकाश ने संयुक्त लिखित बयान में कहा है कि अनिल शर्मा जो स्थानीय विधायक हैं व प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री हैं ने चुनावों के लिए लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए बिना वन विभाग की मंजूरी के लिए एक किलोमीटर सडक़ के टैंडर करवा दिए जबकि बिना वन विभाग की मंजूरी बिना सडक़ निर्माण संभव नहीं था। उन्होंने चुनाव के समय लोगों को सडक़ बनाने का आश्वासन दिया मगर पूरा नहीं हुआ। अब लोगों ने जब स्वयं हिम्मत करके अपनी मलकीयती जमीन विभाग को सडक़ बनाने के लिए दे दी है, सारे अनापत्ति प्रमाणपत्र भी उपलब्ध करवा दिए गए मगर अब सडक़ बनाने के लिए आनाकानी की जा रही है। लोगों ने सवाल किया है कि क्या लोक निर्माण विभाग मंत्री की सुनवाई ही नहीं कर रहा है कि कोई और वजह है। यह भी सवाल किया है कि कहीं हाइडल प्रोजेक्ट थाना पलोग की तरह इस सडक़ के लिए भी दो-तीन चुनावों में वोट हासिल करके लोगों को ठगने की योजना तो नहीं है।
यह सवाल भी लोगों ने अनिल शर्मा से किया है कि क्या यह हमारी गलती है जो तीन पुश्तों से लेकर बिना विकास कार्य ही आंखें बंद करके उन्हें वोट देते आ रहे हैं। गांव फागला के लोगों ने मंत्री का आगाह किया है कि अगर एक महीने के भीतर इस सडक़ का निर्माण कार्य शुरू न हुआ तो गांव फागला में फिर कभी आप प्रवेश करने की हिम्मत न करना क्योंकि यदि ग्रामवासियों के दु:खों को समझ नहीं रहे हैं उन्हें दूर नहीं कर सकते हैं तो फिर उनकी जरूरत ही क्या है।

[@ अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement