पिछले दो वर्षों में स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। एक्विजिशन
प्रोसेस को बेहतर बनाने की सरकार की कोशिशों का कुछ खास असर नहीं दिखा है।
इसके अलावा सशस्त्र बलों के मनोबल में भी कमी आई है। बहुत से वरिष्ठ
अधिकारियों ने बताया कि वेतन और पेंशन को लेकर लगातार सरकार के साथ टकराव
की वजह से सेना के मनोबल पर असर पड़ रहा है और यह स्थिति उच्च स्तरों पर भी
नजर आ रही है। शीर्ष अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर सरकार के हस्तक्षेप
से भी सेना के वरिष्ठ अधिकारी नाराज हैं। लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह को
15 सितंबर को आर्मी कमांडर नियुक्त किए जाने से पहले वेस्टर्न आर्मी कमांड
10 सप्ताह से अधिक समय तक बिना किसी प्रमुख के काम करती रही। यह पंजाब और
जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान से लगती सीमा की निगरानी करने वाली इस
महत्वपूर्ण कमांड के लिए एक खराब स्थिति थी।
सेना को इन चार महत्वपूर्ण हथियारों की जरूरत