The question on military preparations for war, not enough even basic arms Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जंग के लिए सेना की तैयारी पर सवाल!

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 3:23 PM (IST)
जंग के लिए सेना की तैयारी पर सवाल!
- असॉल्ट राइफल: सेना को लगभग 1.8 लाख नई असॉल्ट राइफलों की जरूरत है। रक्षा मंत्रालय ने जून 2015 में राइफल खरीदने के 2011 के एक प्रॉजेक्ट को रद्द कर दिया था। इस सप्ताह की शुरुआत में इसके लिए नई प्रक्रिया शुरू की गई है। - कार्बाइन: सेना के पास कार्बाइन की भारी कमी है, जिनकी जरूरत आमने-सामने की लड़ाई में होती है। कार्बाइन को चुनने के लिए 2010 के प्रोसेस का ट्रायल 2013 में हुआ था, लेकिन अभी तक किसी वेंडर को नहीं चुना गया है। सेना का कहना है कि इस्रायल की आईडब्लूआई इसके लिए बेहतर है, लेकिन रक्षा मंत्रालय फाइनल ट्रायल के लिए केवल एक वेंडर को चुने जाने से चिंतित है। - होवित्जर: 1980 के दशक में बोफोर्स घोटाले के बाद से कोई मॉडर्न जेनरेशन आर्टिलरी गन नहीं खरीदी गई है। अभी इसके लिए के9 व एवाई टी होवित्जर और एम777 अल्ट्रा लाइट होवित्जर के दो एक्विजिशन प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, लेकिन अभी तक कोई डील साइन नहीं की गई है।
- एंटी-एयरक्राफ्ट गन: सेना पुरानी एल70/जेडयू 23 गनों को बदलना चाहती है। ये 1960 के दशक से सेना के पास हैं। नई एंटी-एयरक्राफ्ट गन खरीदने का काम 2012 में उस समय अटक गया था जब जर्मनी की मैन्युफैक्चरर रेनमेटाल पर भ्रष्टाचार की वजह से प्रतिबंध लगाया गया था।

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement