The prisoner van truck collision killed, including 7 policemen injured 9-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रक ने कैदी वैन को मारी टक्कर, 7 पुलिसकर्मियों सहित 9 घायल

khaskhabar.com: शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 9:52 PM (IST)
ट्रक ने कैदी वैन को मारी टक्कर, 7 पुलिसकर्मियों सहित 9 घायल
झज्जर। शनिवार को प्रात:काल झज्जर से दिल्ली के रोहिणी व तीस हजारी कोर्ट में कैदियों को पेश करने ले जा रही पुलिस की कैदी वैन को तेज र तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें 7 पुलिसकर्मी व दो कैदियों को चोटें आई हैं। एक पुलिसकर्मी को गहरी चोटों के चलते झज्जर के नागरिक अस्पताल से पीजीआई एमएस रोहतक रैफर किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार झज्जर की दुलीना जेल से श्याम व जतिन के अलावा अन्य कैदियों को पुलिस की कैदी वैन दिल्ली लेकर जा रही थी। इसी दौरान बादली बाईपास के पास तेज र तार ट्रक ने टक्कर मार दी और दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में कैदी वैन को काफी क्षति पहुंची है और पुलिसकर्मी संदीप, जितेन्द्र, रविन्द्र, राजाराम, सुनील, सुरेन्द्र, राजकुमार के अलावा कैदी श्याम व जतिन को चोटें आई हैं। सभी घायलों को झज्जर के नागरिक अस्पताल लाया गया। गहरी चोटों के चलते पुलिसकर्मी संदीप को पीजीआई एमएस रोहतक रैफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार कैदियों को पुलिस दिल्ली के रोहिणी व तीस हजारी कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

[@ भ्रष्ट कर्मचारी के बारे में बताइये 5 लाख का इनाम पाइये ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement