The Prime Minister was the first action should - Sachin Pilot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी को करनी चाहिए थी पहले कार्रवाई -पायलट

khaskhabar.com: शनिवार, 06 अगस्त 2016 8:50 PM (IST)
पीएम मोदी को करनी चाहिए थी पहले कार्रवाई -पायलट
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने गौरक्षा के नाम पर देशभर में हिंसा फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ प्रधानमंत्री द्वारा चुप्पी तोड़े जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री ने समय रहते ऐसे तत्त्वों पर अंकुश लगाया होता तो तथाकथित गौरक्षकों द्वारा फैलायी जा रही अराजकता को रोका जा सकता था। पायलट ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भाजपा से जुड़े हुए संगठनों को जो गौ-रक्षा के नाम पर हिंसा फैलाते हैं और कानून-व्यवस्था को हाथ में लेते है, के प्रति समय रहते कठोर कार्यवाही करने के निर्देश देने चाहिए थे जिससे समाज में फैली अराजकता रोकी जाती। उन्होंने कहा कि सिर्फ बयान देने से ऐसे असामाजिक तत्त्वों पर अंकुश नहीं लगेगा बल्कि प्रधानमंत्री के स्तर पर गृह मंत्री व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ऐसे अराजक तत्त्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश देने चाहिए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement