The plot of terror attack in Punjab, IB informed, security link-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब में आतंकी हमले की साजिश, आईबी ने सूचना दी, सुरक्षा कड़ी

khaskhabar.com: रविवार, 25 जून 2017 7:03 PM (IST)
पंजाब में आतंकी हमले की साजिश, आईबी ने सूचना दी, सुरक्षा कड़ी
चंडीगढ़। राज्य में आतंकी हमले की साजिश की जा रही है। ईद के मौके पर आतंकवादी भीड़भाड़ वाली जगहों पर एेसी वारदातें कर सकते हैं। आईबी से मिले इनपुट के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इंटैलीजैंस एजैंसियों के मुताबिक आतंकी पूरे देश में भीड़भाड़ वाली जगहों, बाजारों और ऐसे स्थानों को अपना निशाना बनाते हुए आतंकी हमला कर सकते हैं जहां पर काफी संख्या में विदेशी सैलानियों की आवाजाही रहती है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के दिए निर्देशइंटैलीजैंस इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने अपने तमाम जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अलर्ट जारी किया है। पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।अलर्ट के मुताबिक यह साफ नहीं है कि आतंकी किस संगठन से जुड़े हो सकते हैं और कितनी संख्या में हो सकते हैं। साथ ही अभी तक यह भी साफ नहीं हो पाया है कि आतंकी किस वक्त इस हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। फिलहाल पंजाब पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए उन भीड़भाड़ वाले इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी है जहां विदेशी सैलानियों का आना-जाना होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement