The people of the state know very well who imposed the by-elections: Suresh Kumar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उपचुनाव किसने थोपा इसे प्रदेश की जनता भली भांति जानती है : सुरेश कुमार

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जून 2024 7:02 PM (IST)
उपचुनाव किसने थोपा इसे प्रदेश की जनता भली भांति जानती है : सुरेश कुमार
-स्पीड ब्रेकर हटाने को लेकर की जा रही राजनीति, 150 लोगों की शिकायत मिलने पर हटाए स्पीड ब्रेकर हमीरपुर। भाजपा का सत्ता पाने का ही नतीजा है कि प्रदेश में दोबारा उपचुनाव हो रहे हैं, लेकिन भाजपा के नेता और प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं कि उपचुनाव कांग्रेस पार्टी ने थोपे हैं। भाजपा के नेता आए दिन यह आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी ने ही उपचुनाव को जनता पर थोपा है। जबकि प्रदेश की जनता जानती है कि प्रदेश में क्या परिस्थितियां बनी जिस वजह से उपचुनाव हो रहे हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भोरंज विधानसभा के विधायक सुरेश कुमार ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनी सरकार को चुनौती देने का कार्य किया और कांग्रेस के विधायकों को किसने खरीदा और किस वजह से उनकी सदस्यता रद्द की यह किसी से छिपा नहीं है। इसी कारण से प्रदेश में उपचुनाव हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा यह कैसे कह रही है कि इसके लिए कांग्रेस दोषी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑपरेशन लोटस फेल होने के बाद सत्ता पाने की लालसा पूरी नहीं हो पाई इसलिए भाजपा के नेता अनर्गल आरोप लगा रहे हैं उसे जनता समझ रही है। उन्होंने कहा कि आज हमीरपुर की जनता भाजपा प्रत्याशी से प्रश्न पूछ रही है कि जो जनादेश दिया था उसका क्या हुआ और विधायक पद से इस्तीफा क्यों दिया। इसका जवाब उनके पास नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ जो कहा उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई। इसी एफआईआर के दर्ज होने से इन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था यह वहां नहीं जा रहे थे। इसका संज्ञान माननीय उच्च न्यायालय ने लिया और उन्हें पूछताछ के लिए शिमला जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका कहना है कि मुझे तंग किया जा रहा है यह गलत है। ऐसे में उच्च न्यायालय के आदेशों की भी अवमानना कर रहे हैं। इसमें सरकार का कोई लेना देना नहीं कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी ने शिमला में जो जहर उगला है इससे साबित होता है कि वो अपराध बोध से ग्रस्त है और उन्हें अपनी हार सामने दिख रही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के नेता हमीरपुर आकर मुख्यमंत्री को चुनौती दे रहे हैं कि बुरा भला कह रहे हैं जिसे हमीरपुर की जनता कभी सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में हमीरपुर में बहुत से विकास कार्य हुए हैं जो भाजपा नेताओं को नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के घर के पास सरकार ने कोई बुलडोजर नहीं चलाया है। वहां पर स्पीड ब्रेकर बने थे जिन्हें लोक निर्माण विभाग ने हटाया है। उन्होंने कहा कि इसे हटाने के लिए 150 लोगों की शिकायत आई थी कि यहां से स्पीड ब्रेकरों को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि पत्र बम की जांच की जा रही है जिसको लेकर ओच्छी राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी और नेता लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं जिसका लाभ उन्हें इन चुनावों में नहीं मिलेगा। इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक रणजीत सिंह राणा, कमल पठानिया व अन्य नेता भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement