The need for determination to do great work-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महान कार्य को करने के लिए दृढ़ संकल्प की आवश्यकता

khaskhabar.com: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 6:03 PM (IST)
महान कार्य को करने के 
लिए दृढ़ संकल्प की आवश्यकता
कोटा। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के द्वारा आयोजित दो दिवसीय धर्म महासम्मेलन के समापन की घोषणा 16 अक्टूबर दिन सोमवार को आचार्य संपूर्णानंद अवधूत केंद्रीय धर्म प्रचार सचिव ने किया। समापन से पूर्व स्थानीय समिति के सदस्यों को प्रमुख आचार्य विश्वदेवनंद अवधूत ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महान कार्य को करने के लिए दृढ़ संकल्प की आवश्यकता है। दृढ़ संकल्प का व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में घबराता नहीं है जो जितना अधिक धार्मिक होगा। अंतर जगत में ईश्वर से प्रेम करेगा और नैतिक नियमों को मानकर चलेगा वह मानवता के कल्याण के लिए बड़े-बड़े कार्य कर जाएगा। नए इतिहास की रचना कर देगा। पुरोधा प्रमुख की भावभीनी विदाई समिति के सदस्यों ने किया। इस अवसर पर जगदीश , उमाशंकर, रामफूल मांगीलाल , संजय चतुर्वेदी , सी एम टाक, रामसिंह ,रामजीलाल, उत्तम, जितेंद्र ,डॉक्टर गीता चतुर्वेदी ,चंद्र कुमार जोशी एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में माननीय ओमजी बिरला संसद कोटा बुदी, संदीप शर्मा विधायक कोटा दक्षिण, गहलोत जिला शिक्षा अधिकारी कोटा, बद्री विशाल माहेश्वरी गवर्नर लायंस क्लब एवं नागर ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement