The mountaineer Santosh Yadav honored-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सम्मानित की गयी पर्वतारोही संतोष यादव

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 10:06 AM (IST)
सम्मानित की गयी पर्वतारोही संतोष यादव
आजमगढ़। सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार प्रात: कालीन सभा में भारत की पर्वतारोही महिला संतोष यादव का प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा स्वागत किया गया । संस्था की प्रधानाचार्य कंचन यादव ने उन्हें अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया। श्रीमती संतोष यादव माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढऩे वाली विश्व की प्रथम महिला है। संतोष यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने सभी कार्य नैतिक आधार पर करना चाहिए जिसके लिए हमारा शरीर एवं मन दोनों स्वच्छ एवं निर्मल होना चाहिए जिससे नैतिक मूल्यों का विकास हो और हम तभी जीवन में आगे बढ़ सकते हैं इसके लिए हमें द्वेष भावना से दूर रहकर अपने सभी कार्य सम्पन्न करना चाहिए। संस्था के संस्थापक प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने आभार भाषण में कहा कि हमें संतोष यादव के जीवन से सीख लेते हुए जीवन में आगे बढऩा चाहिए । इस विद्यालय में आकर अपने अमृतमयी वाणी से सींचित करने के लिए मैं कृतज्ञ हूँ । इस अवसर पर सभी अध्यापकगण , छात्र-छात्राएँ एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।
नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement