The horror of the war in the border villages-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घर छोड़ने की पीड़ा और युद्ध का खौफ

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 6:45 PM (IST)
घर छोड़ने की पीड़ा और युद्ध का खौफ
अमृतसर। भारत पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सर्कार दुवारा बॉर्डर एरिया से 10 किलोमीटर तक पास पड़ते गॉव के लोगों को आदेश जारी कर गॉव खाली करने का हुक्म जारी किया है जिसके बाद गॉव के लोगो में ढहशत का माहौल है। गॉव के लोगो को जो भी चीज मिली वह घर का सामान जितना हो सका लेजाने को मजबूर है। गॉव के लोगो के चेहरे पर ढहशत का माहौल और दोनों देशो के बीच युद्ध का डर साफ़ देखा जा सकता है। घर का सामान एक ट्रैक्टर में ले जाते हुए इस परिवार को नहीं पता था की अपने हाथो से बनाये घर को एक दिन दोनों देशो के बीच तकरार और तनाव की वजह से उन्हें छोड़ कर जाना पड़ेगा। आखिर इन परिवारों का क्या दोष था चाहे वो 1965 की लड़ाई हो या फिर 1971 की या फिर कारगिल का युद्ध हर बार इन्हें अपने घर से बेघर होना पड़ा है । ये हाल है अमृतसर के भारोभाल गॉव और दाऊके गॉव का जहाँ लोग स्कूटर मोटरसाइकल और ट्रेक्टर में अपने बीवी बच्चो को सामान सहित कहीं सुरक्षित जगह पर लेकर जा रहे है लोगो का कहना है की वह युद्ध नहीं चाहते बल्कि शांति चाहते है क्योंकि इस तनाव की वजह से उन्हें गॉव खाली करने का हुक्म जारी किया गया है लेकिन सरकार ने यह नहीं बताया की आख़िरकार वह जाए तो जाए कहां ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement