The gift of Himachal Government for senior citizens is Dev Bhoomi Darshan Yojana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वरिष्ठ नागरिकों के लिए हिमाचल सरकार का उपहार है ‘देव भूमि दर्शन योजना’

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 जनवरी 2019 6:25 PM (IST)
वरिष्ठ नागरिकों के लिए हिमाचल सरकार का उपहार है ‘देव भूमि दर्शन योजना’
धर्मशाला। हिमाचल सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को देवभूमि हिमाचल के प्रतिष्ठित स्थलों के दर्शन करवाने के लिए देव भूमि दर्शन योजना आरंभ की है। इसके तहत प्रदेश के 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को प्रसिद्ध स्थलों एवं मंदिरों का भ्रमण करवाया जाएगा। योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए बेहतर एवं उत्तम परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश का भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग इस योजना के क्रियान्वयन का जिम्मा देख रहा है। जिला भाषा अधिकारी कांगड़ा सुरेश राणा ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने देव भूमि दर्शन योजना के जरिए वरिष्ठ नागरिकों को अकेलेपन एवं सामाजिक अलगाव से बचाने के लिए नई पहल की है। ऐसे वरिष्ठ व्यक्ति जो वित्तीय बाधाओं व सुविधाओं के अभाव के कारण अथवा अकेले होने के कारण कई बार ऐसी यात्रा करने में असमर्थ रहते हैं, उन्हें इस योजना से सुविधा होगी। उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति देगी कार्यरूप
जिला भाषा अधिकारी ने कहा कि जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति योजना को कार्यरूप देने की अन्य औपचारिकताएं पूरी करेगी। यात्रा की अवधि लगभग एक सप्ताह की होगी। वर्ष में यह यात्रा कब और कितनी बार होगी यह भी समिति द्वारा ही तय किया जाएगा। इस योजना का लाभ केवल हिमाचली मूल के वरिष्ठ नागरिक ही उठा सकेंगे। यात्रा का लाभ प्राप्त करने के लिए वृद्धजन की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस यात्रा की सुविधा तीन वर्ष में एक बार ही उपलब्ध होगी। यात्रा के दौरान एकल अथवा युगल और 80 वर्ष से ऊपर की आयु के वरिष्ठ नागरिक के साथ एक पारिवारिक संबंधी अथवा पंजीकृत परिचर की अनुमति होगी।
सुरेश राणा ने बताया कि देव भूमि दर्शन योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा हेतु 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को भ्रमण की यह सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी। इसके लिए जिला भाषा अधिकारी के कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की वेबसाईट पर भी ऑन लाईन आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement