Advertisement
आत्मनिर्भर भारत का सपना स्वदेशी के बिना नहीं हो सकता पूरा : आचार्य बालकृष्ण

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि स्वदेशी पर जोर जरूरी है। यह केवल पदार्थ या उपभोक्ता की बात नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रजागरण और स्वाभिमान की बात है। भारत के लाखों कारीगरों की बात है। जब हम स्वदेशी की बात करते हैं तो कुटीर उद्योग वाले और छोटे-छोटे कारीगरों की भी बात करते हैं। इससे हमारी परंपराएं सुरक्षित रहती हैं और हमारे मूल्य व आदर्श भी बनते हैं।
उन्होंने कहा कि जहां स्वदेशी है, वहां स्वाभिमान है और जिस देश का राष्ट्र स्वाभिमान है, वही देश समृद्धशाली है। ऐसे में हमारे देश को समृद्धशाली बनाने के लिए स्वदेशी जरूरी है। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियां अपने सामान को बेचने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र करती हैं। इसीलिए विदेशी हमारे रिश्तेदार नहीं हैं, ये लोग बस बाजार समझते हैं। हम लोग ही देश को परिवार समझते हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में बड़े पैमाने पर जड़ी-बूटियां मिलती हैं, अश्वगंधा बड़े पैमाने पर मिलता है। पतंजलि के माध्यम से पूरे देश में आयुर्वेद को बढ़ावा दिया गया है। यदि सभी लोग प्रयास करेंगे तो देश आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि हम किसानों के लिए ऑर्गेनिक फार्मिंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे उन्हें भी फायदा हो।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चित्तौड़गढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


