The disclosure of the murder on June 14 in Dholpur, Accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

14 जून को हुई हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 19 जून 2017 1:44 PM (IST)
14 जून को हुई हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर। जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के छोटा मानपुर गांव में 14 जून की रात 28 वर्षीय युवक की ह्त्या का कौलारी थाना पुलिस ने खुलासा किया। मृतक के छोटे सगे भाई ने जमीन और पैसों को लेकर सिर में लोहे के सरिया से वार कर ह्त्या को अंजाम दिया था, जिसे आज पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल और मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। कौलारी थाना प्रभारी रूप सिंह धावई ने बताया कि 14 जून की रात्रि को गांव छोटा मानपुर में राकेश पुत्र रामवीर की निर्मम ह्त्या कर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले में अनुसंधान किया तो मृतक का छोटा भाई कल्याण उर्फ़ कल्ला पुत्र रामवीर ने घर जमीन और ट्रैक्टर के पैसो के लेनदेन को लेकर सिर में सरिया मारकर निर्मम ह्त्या कर दी और मृतक को चारपाई पर पड़ा छोड़कर फरार हो गया। जिसे थाना पुलिस ने मनिया मार्ग पर टांडा गांव के पास से मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement