The Digital Sakhi website will empower women financially: Krishna Kunal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिजीटल सखी वेबसाइट से महिलाएं आर्थिक रूप से बनेंगी अधिक सक्षम : कृष्ण कुणाल

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026 9:51 PM (IST)
डिजीटल सखी वेबसाइट से महिलाएं आर्थिक रूप से बनेंगी अधिक सक्षम : कृष्ण कुणाल
चूरू। स्कूल शिक्षा, भाषा, पुस्तकालय विभाग एवं पंचायती राज (प्रारम्भिक शिक्षा) विभाग शासन सचिव तथा जिला प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल गुरुवार को चूरू आए तथा जिला परिषद सभागार में बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्वित की समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों से विचार - विमर्श करते हुए समुचित निर्देश दिए। डिजीटल सखी कार्यक्रम की वेबसाइट की हुई लॉन्चिंग इस अवसर पर प्रभारी सचिव ने डिजीटल सखी कार्यक्रम के लिए बनाई गई वेबसाइट की लॉन्चिंग की। उन्होंने कहा कि डिजीटल सखी वेबसाइट से महिलाएं आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनेंगी। राजीविका महिलाओं के उत्पादों को मार्केटिंग सहयोग मिलेगा, जिससे उनकी आय बढ़ेगी।
गौरतलब है कि जिले में कोड चूरू कार्यक्रम के लक्ष्मी जांगिड़, मयंक शर्मा आदि बच्चों ने डिजीटल सखी कार्यक्रम के लिए वेबसाइट तैयार की है। वेबसाइट पर महिलाओं के लिए प्रशिक्षण, प्रश्नोतरी सहित अनेक फैसिलिटी उपलब्ध हैं। लक्ष्मी जांगिड़ व मयंक शर्मा ने प्रजेंटेशन के माध्यम से वेबसाइट की जानकारी दी। इस पर प्रभारी सचिव ने शिक्षा अधिकारियों से कहा कि विद्यालयों में बीसीआई बच्चों को तकनीकी शिक्षा में बेहतरीन कार्य हेतु सपोर्ट करें और बच्चों को तकनीकी उपयोग के बारे में सीखाएं।
इस दौरान प्रभारी सचिव ने डिजीटल सखी कार्यक्रम में डिजीटल मार्केटिंग प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली राजीविका की अंजना से उनके सीखे गए तथा अपने उत्पादों के विक्रय व मार्केटिंग के बारे में जानकारी ली। अंजना ने बताया कि उन्हें प्रशिक्षण के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके उत्पादों की मार्केटिंग व ब्रांडिंग में काफी सुधार हुआ है। उनके उत्पादों की पहुंच और आय बढ़ी है।
गौरतलब है कि अब तक जिले में 8154 राजीविका महिलाओं को डिजीटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
शिक्षा रैंकिंग में सभी पहलुओं पर हो समानांतर सुधार
इस अवसर पर प्रभारी सचिव कुणाल ने कहा कि जिले में कोई भी राजकीय या निजी बालिका विद्यालय शौचालयविहीन नहीं हो। विद्यालयों में शौचालय की उपलब्धता, पानी व मूलभूत सुविधाएं रहें तथा शत प्रतिशत शौचालय फंक्शनल रहें। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण व शहरी में सुनिश्चित करें कि सभी विद्यालय आवश्यक रूप से कवर हों।
उन्होंने पीएम श्री विद्यालयों की रैंकिंग की चर्चा करते हुए कहा कि पीएमश्री स्कूलों पर लगाए गए प्रभारी नियमित रूप से स्कूल की व्यवस्थाएं देखें और कमियों में गुणवत्तापूर्ण सुधार करें। शिक्षा अधिकारी सुनिश्चित करें कि शिक्षा रैंकिंग में सभी पहलुओं पर समानांतर सुधार हो तथा नियमित मॉनीटरिंग की जाए। विद्यालयों में लर्निंग आउटकम्स पर फोकस करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान में कम्युनिटी मोबीलाइजेशन हो। इसी के साथ सभी अधिकारी अपने निरीक्षणों के दौरान यथासंभव स्कूलों में जाएं और अपने अनुभव का लाभ बच्चों को दें।
प्रभारी सचिव ने कहा कि नमो ड्रोन दीदी, पशु सखी, कृषि सखी, बैंक सखी आदि का सर्विस लिंकेज हो, ताकि जमीनी स्तर पर बेहतरीन सुविधाएं मिलें। सभी विभागीय अधिकारी राजीविका के सहयोग से इन सखी को फैसिलिटेट करें और स्थानीय स्तर पर सेवाओं को सुदृढ़ करें। पंच गौरव योजना के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि योजना अंतर्गत चयनित कार्यों से क्षेत्रीय विशेषताओं के संवर्धन हेतु किए जाने वाले कार्यों में मजबूत विभागीय समन्वय रहे। स्थानीय स्तर पर चयनित लकड़ी के उत्पादों, एथलेटिक्स, खेजड़ी, सालासर बालाजी ग्वारपाठा के संवर्धन के लिए सभी के सम्मिलित प्रयास हों।
कुणाल ने अवश्यक सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि गर्मियों के दौरान पेयजल व जलापूर्ति व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंधन किया जाए तथा कंटीजेन्सी प्लान पर मुस्तैदी से काम हो। आमजन को किसी प्रकार कर परेशानी नहीं हो। उन्होंने स्वच्छता को लेकर निर्देश दिए कि सभी शहरी निकायों में कचरा प्रसंस्करण व प्रबंधन के लिए प्रभावी ढंग से काम किया जाए। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार सफाई प्रबंधन किया जाए। चिकित्सा सेवाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में दवा, जांच, चिकित्सा आदि की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित हो।
सड़क सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कारणों का एनालिसिस करते हुए रेमेडियल एक्शन लें। सड़क सुरक्षा हेतु सभी संबंधित विभागीय अधिकारी बेहतरीन प्रबंधन करें। हाइवे के नजदीक वाले अस्पतालों में उपलब्ध एंबुलेंस आदि को दुरुस्त रखें और दवा, चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता रहे।
बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की समीक्षा
प्रभारी सचिव ने जिले में वर्ष 2026—27, वर्ष 2025—26 तथा वर्ष 2024— 25 में की गई बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी बजट घोषणाओं में विभागवार व कैटेगरी के अनुसार मॉनीटरिंग करें तथा समयबद्ध क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। बजट 2026— 27 में हुई घोषणाओं के लिए भूमि आवंटन तथा प्रक्रियात्मक कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए।
फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति की समीक्षा
बैठक के दौरान प्रभारी सचिव कुणाल ने एनएफएसए, आरडीएसएस, पीएम कुसुम, लाडो प्रोत्साहन योजना, पीएमकेएसवाई, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, नमो ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, पशु सखी, कृषि सखी, बैंक सखी, पीएम आवास ग्रामीण व शहरी, अटल ज्ञान केन्द्र, अमृत योजना, हरियालो राजस्थान अभियान, पंच गौरव योजना, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान सहित फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्वित की समीक्षा कर समुचित निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागों का आपसी समन्वय रहे तथा समुचित मॉनीटरिंग से समुचित क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने प्रभारी सचिव को जिले में बजट घोषणाओं व फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति, नवाचारों तथा व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए दिशा— निर्देशों की पूर्ण पालना के साथ बेहतरीन विभागीय समन्वय व प्रबंधन के लिए आश्वस्त किया।
एसपी जय यादव ने जिले में कानून व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।
इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एसीईओ भागचंद खारिया, डीएफओ भवानी सिंह, सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, संयुक्त निदेशक मनीषा सोलंकी, सीडीईओ संतोष महर्षि, तहसीलदार अशोक गोरा, एडीपीसी सरिता आत्रेय, उप निदेशक गोविंद सिंह राठौड़ सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement