संगरूर। कांग्रेस पार्टी द्वारा लोगों को सांप्रदायिक पगों पर बांटने की कड़ी आलोचना करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने आज कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य में अपने सियासी अस्तित्व के लिए सदा ही ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाई है।
आज यहां अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सियासी रोटियां सेंकने के लिए हमेशा धर्म, क्षेत्रों तथा संप्रदायिकता के आधार पर लोगों में फूट डाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐसी घटिया सियासत का राज्य को बहुत बड़ा खमियाजा भौगना पड़ा है जिस कारण पंजाब को आंतकवाद के काले देखने पड़े।
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेसी पार्टी है जिसमें सिखों के सर्वोच्च धार्मिक स्थान श्री दरबार साहिब पर हमला करवाया, 1984 में हजारों निर्दोष सिखों का कत्लेआम करवाया। सदा पंजाब सेे धोखा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर ‘फूट डालो और राज करो’ की पुरानी नीति को उभार कर लोगों में फूट डालने की चालें चली परंतु राज्य के सूझवान लोग कांग्रेस की फूट डालने वाली राजनीति को सिरे से नकार देंगे।