इसी दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य के उद्योग को तबाह कर
दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेसी सरकारों ने पंजाब के पड़ौसी
राज्यों को रियायतें दी जिससे राज्य के उद्योग इन राज्यों में पलायन कर
गये। उन्होंने कहा कि वह किसी राज्य को रियायत देने के विरूद्ध नही परंतु
ऐसी रियायतें पंजाब को भी मिलनी चाहिए। स. बादल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी
पंजाब एवं पंजाबियों के प्रति कभी भी संजीदा नही रही।
कैप्टन अमरिन्दर
सिंह के सत्ता में आने के लिए दिन में सपने देखने पर निशाना साधते हुए
मुख्य मंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर ने वर्ष 2012 के चुनाव के बाद
सरकार बनाने की पूरी तैयारियाँ कर ली थी और यहाँ तक की लड्डू बाँटने के
प्रबंध भी किये जा चुके थे परन्तु पंजाब के लोगों ने कैप्टन की राजनीति को
सिरे से नकार कर अकाली -भाजपा गठबंधन के पक्ष में निर्णय दिया था। मुख्य
मंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपने पिछले अनुभव कुछ नहीं सीखा
और फिर वही राजनीति करने लगे हैं। स. बादल ने कहा कि इस बार भी कैप्टन का
हश्र साल 2012 वाला ही होगा और उसकी दूसरी बार मुख्य मंत्री बनने की लालसा
कभी पूरी नहीं होगी।