The Collector ate Mid-Day-Miles at the school of Borda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलेक्टर ने बोरदा के स्कूल में चखा मिड-डे-मील

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 अगस्त 2017 9:55 PM (IST)
कलेक्टर ने बोरदा के स्कूल में चखा मिड-डे-मील
बारां। जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने शुक्रवार को पंचायत समिति बारां की ग्राम पंचायत तुलसां के ग्राम बोरदा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बोरदा का आकस्मिक निरीक्षण कर मिड-डे-मील समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने निरीक्षण के दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बोरदा के परिसर को स्वच्छ रखने, पौधरोपण करने एवं शौचालय में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्राचार्य को निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने मिड-डे-मील के तहत रसोई घर में जाकर पोषाहार की गुणवत्ता की जांच करते हुए उसे चखा और निर्देश दिए कि वर्षा के दिनों में पोषाहार का भंडारण सही तरह से किया जाए, जिससे पोषाहार खराब न हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement