श्रीगंगानगर । स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘‘स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत‘‘ सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ परिसर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि नगरविकास न्यास के अध्यक्ष संजय महिपाल के नेतृत्व में स्कूल के नन्ने-मुन्ने बच्चों ने रैली के रूप में स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर महिपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत का जो प्रण लिया है, उसमें हम सबकों अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। देश के किसी भी हिस्से में हम रहते है, वहां का वातावरण स्वच्छ एवं साफ-सुथरा होना चाहिए। रेलवे द्वारा स्वच्छता को लेकर जिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने नन्ने-मुन्ने बच्चों से आग्रह किया कि चाहे स्कूल मेें हो, घर में हो, बाजार में हो या रेलवे स्टेशन पर या जहां कही भी हो, वहां खुद तो सफाई रखे ही साथ ही अन्य लोगों को भी सफाई के लिये प्रेरित करें। इस अवसर पर कालिंदी स्कूल के बच्चों ने रेलवे स्टेशन पर सफाई की। इस मौके पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार शर्मा, सहायक अभियंता आर.बी.मीणा, सीएमआई वेदप्रकाश शर्मा, जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा, उपस्थित थे।