The children were martyrs Srriddhajnli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्चों ने शहीदों को दी श्रृद्धाजंलि

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 8:27 PM (IST)
बच्चों ने शहीदों को दी श्रृद्धाजंलि
करौली। उरी में कल हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए 17 सैनिकों को स्कूल के बच्चों ने श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम व देशभक्ति का जज्बा पैदा करने हेतु आज राज0 प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय हजारीपुरा मे प्रार्थना स्थल पर बच्चों को आतंकबादियों के नापाक मंसूबों और देश की रक्षा हेतु जान क़ुरबान करने बाले शहीदों की शहादत के बारे में सभी को बताया। उन्हें देश हित हेतु हमेशा तत्पर रहने एवम् देश की सुरक्षा और विकास के लिए जीने और मरने का संकल्प दिलाया। शहीदों को याद करते हुए बच्चो ने 2 मिनिट का मौन रखा। भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के नारे लगाये, विद्यार्थियों में जोश था और उनका कहना था कि हम भी देश की सुरक्षा के लिये फौज में जायेंगे। गुरूजी से बोलते हुऐ बच्चों ने कहा की बताना हमें कैसे तैयारी करनी है और कसम भारत माता की, हम समाप्त कर देंगे हमारे देश के दुश्मनों को । इस अवसर पर शिक्षक शांतनु पाराशर सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement