The central government is trying to intimidate opposition leaders - Shakuntala Rawat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केन्द्र सरकार विपक्ष के नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है - शकुंतला रावत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 8:40 PM (IST)
केन्द्र सरकार विपक्ष के नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है - शकुंतला रावत
बानसूर। कोटपूतली बहरोड़ जिले के बानसूर में शुक्रवार को नारायणपुर और बानसूर ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जारी किए गए समन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बानसूर में एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाया और नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बानसूर एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया। उन्होंने ईडी की कार्रवाई को 'राजनीतिक उत्पीड़न' बताया और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को डराने और उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। यह सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस 'अन्याय' के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे और अपना विरोध जारी रखेंगे।
जिसको लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार में कोई विकास की बात नहीं है। चाहे बेरोजगारी को लेकर हो, किसानों की समस्या हो, चाहे गरीब की बात हो। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों अलवर भाजपा नेता ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के ताम मंदिर में जाने पर जो शर्मनाक हरकत की है उसको लेकर पूरी भाजपा को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बानसूर में कानून व्यवस्था चौपट है और डेढ़ साल के कार्यकाल में कोई नए विकास कार्य नहीं करवाए गए यह केवल नाम की डबल इंजन की सरकार है। विधानसभा क्षेत्र में अराजकता और भय का माहौल है। जनता की कोई सुध लेने वाला नहीं है।
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में, कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और सोनिया गांधी और राहुल गांधी के समर्थन में आवाज उठाई।
इस अवसर पूर्व मंत्री शकुन्तला रावत ,PCC महासचिव व जिला प्रभारी फुलसिंह ओला ,विधानसभा प्रभारी श्रीराम गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह गुर्जर, राकेश दायमा प्रदेश ओबीसी प्रकोष्ठ कोर्डिनेटर, आशुतोष शर्मा पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष,सरपंच गैदा राम बैशला,सरपंच नीरज टोंगरिया, सरपंच भोमाराम, सरपंच मदनलाल मेहरा, माडाराम पूर्व क़ृषि मंडी चेयरमैन, रामोतार मीणा जिला पार्षद,हरि धाकड़ mps, मातादीन पूर्व सरपंच,सुरेश मीणा, शिव रावत,रणवीर यादव,देशराज गिराठी,नरेश सैन, बनवारी सैनी पूर्व वॉइस चेयरमैन, रोशन सैनी, राजू आधोपया, रामधन सैनी,रणजीत कसाना, मुकेश सैनी मड़ल अध्यक्ष, बनवारी रावत,राजाराम बैशला, भूप बागड़ी, महेंद्र धाकला, रणवीर डोई,हवासिंह, लालाराम डोई, मुकेश धाकड़,यादराम रावत, सावत चनेजा, सरजीत यादव, रजनीश दलीप मीणा, पवन योगी, राधेश्याम यादव, अजय सिंह यादव,पुरोहित,के पदाधिकारी एवं सदस्य, DCC के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रधान एवं पूर्व प्रधान, जिला पार्षद, नगर पालिका पार्षद, पंचायत समिति सदस्य,कांग्रेस विचारधारा के सरपंच , कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement