Advertisement
भाजपा ने सरकार नहीं, जनादेश को किया चोरी : राव नरेंद्र सिंह

राव ने कहा कि भाजपा के 11 साल के कार्यकाल में हर वर्ग दुखी है। किसान को न तो एमएसपी मिल रही है और न ही भावांतर का लाभ। इसके साथ ही खाद व बीज लेने के लिए उन्हें लाठियां खानी पड़ रही है। इसके साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराध और घटनाएं बढ़ रही हैं, यह आंकड़े एनसीआरबी की रिपोर्ट में उल्लेख हैं। बेरोजगारी में हरियाणा नंबर-वन पर पहुंच गया है और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सरेआम फिरौती और लूट की घटनाएं हो रही हैं, जिससे प्रदेश की जनता भयभीत है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिले में 1.42 लाख फर्जी वोट बनाए गए, जिनमें बावल में 47 हजार 384, कोसली में 53 हजार 999 और रेवाड़ी में 40 हजार 941 वोटों की हेराफेरी की गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे तो हरियाणा हर क्षेत्र में नंबर-वन था, चाहे वह शिक्षा हो, विकास हो या फिर बिजली और कृषि क्षेत्र।
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में कांग्रेस की स्पष्ट सरकार बन रही थी, लेकिन जब परिणाम आए तो वह पूरी तरह उलट थे। जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो पोस्टल बैलट में कांग्रेस की जीत हुई, लेकिन जब ईवीएम खुली तो परिणाम पूरी तरह बदल गए, इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा ने ईवीएम से छेड़छाड़ कर जनता की चुनी हुई सरकार को चोरी कर लिया।
हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने कहा कि बड़े गर्व की बात है कि 1972 के बाद अहीरवाल से राव नरेंद्र सिंह के तौर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। वे कांग्रेस को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को बाखूबी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. बी. आर. अंबेडकर जी द्वारा लोकतंत्र की आवाज मजबूत करने के लिए वोट का अधिकार दिया था, लेकिन भाजपा, जनता से उस वोट के अधिकार को छीनना चाहती है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं एआईसीसी सचिव राव चिरनजीव, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, एम एल रंगा एवं जसवंत सिंह, अविनाश यादव, अध्यक्ष, एनएसयूआई हरियाणा दीपिका यादव, सीमा धमीजा, सुनीता वर्मा, सुनीता रंगा, सरोज भारद्वाज, रेखा धैया, परवीन चौधरी, नीलम भगवाडिया एवं हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।
14 दिसंबर को वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली का दिया न्यौता
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली का निमंत्रण देते हुए आह्वान किया कि दिल्ली में पहुंचकर न केवल कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करना है, बल्कि भाजपा की तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ाई का बिगुल भी बजाना है
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रेवाड़ी
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


