बठिंडा। जिला पुलिस ने कमलजीत सिंह उर्फ कमलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है जो आपराधिक मामलों में शामिल रॉकी नामक युवक को हथियार सप्लाई किया करता था। यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान आई जी बठिंडा जोन एसके अस्थाना ने दी। इस अवसर पर एसएसपी बठिंडा स्वपन शर्मा और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। इसके पाससे 8 चाईनीज पिस्तौल, 30 बोर और 100 जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं। आईजी ने बताया कि रॉकी और सिरसा निवासी बीरबल से कमलजीत सिंह की मुलाकात विवाह समारोह दौरान हुई थी। ये युवक कई वर्षों से अपराध की दुनिया में शामिल हैं। पुलिस अधिकारी अनुसार कमलजीत सिंह फल व्यापारी से हथियार खरीद कर महंगे दामों पर गैंगस्टरों को हथियार बेचता था। आई जी ने स्पष्ट किया कि कमलजीत सिंह का किसी आातंकवादी संगठन से कोई सम्बंध नहीं। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...यह भी पढ़े :CM ने दिवाली से पहले ग्राम प्रधानों को दिया तोहफा