The annual awards ceremony celebration in Bilaspur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 4:58 PM (IST)
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
बिलासपुर। सदर चुनाव क्षेत्र के विधायक बम्बर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सदर चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत गत चार वर्षों के दौरान शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ी करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, जिसका लोगों को पर्याप्त लाभ भी मिल रहा है। वे आज सदर चुनाव क्षेत्र में दयोली पंचायत के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घागस के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। परीक्षा भवन का लोकार्पण विधायक ने इस अवसर पर 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्कूल के परीक्षा भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने स्कूल में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 24 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसका निर्माण शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल में खेलकूद तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ग्राउंड तथा स्टेज का निर्माण कार्य भी शीघ्र ही शुरू करवाया जाएगा। बम्बर ठाकुर ने बच्चों को स्कूल की ओर से नि:शुल्क स्वैटरें भी वितरित कीं। स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी
इससे पहले प्रधानाचार्य उजागर सिंह चंदेल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और कहा कि अध्यापकों की कड़ी मेहनत से स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने विधायक से स्कूल में खाली पड़े पदों को भरने का आग्रह भी किया।

यह लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सावित्री गौतम, एसएमसी प्रधान रूप लाल ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान प्यारे लाल ठाकुर, उप प्रधान पिस्तू राम, जिला कांगेस सचिव शैलेन्द्र भड़ोल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बंत सिंह चंदेल, संतोष कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य बसंत संधू, पूर्व एसएमसी प्रधान रूप लाल, वायस प्रिंसीपल राजेन्द्र शर्मा, प्रवक्ता एवं प्रेस सचिव राजेन्द्र चौधरी, बिनौला पंचायत की प्रधान कश्मीरी देवी, पूर्व प्रधान अंजना ठाकुर के अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, बच्चों के अभिभावकगण तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement