Tharoor says sorry for slamming Modi on Bangladesh speech-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी के भाषण पर टिप्पणी को लेकर शशि थरूर में मांगी माफी

khaskhabar.com: शनिवार, 27 मार्च 2021 2:06 PM (IST)
PM मोदी के भाषण पर टिप्पणी को लेकर शशि थरूर में मांगी माफी
नई दिल्ली। बांग्लादेश में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए एक भाषण पर टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को माफी मांगनी पड़ी है। दरअसल, प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस की स्वर्ण जयंती और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित समारोह में अपनी बात रखते हुए बांग्लादेश की आजादी के लिए सत्याग्रह करने की बात कही थी। उनके दिए भाषण के इसी अंश पर शशि थरूर ने विरोध जताया क्योंकि उन्हें लगा कि उन्होंने बांग्लादेश की आजादी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान का जिक्र ही नहीं किया। इस पर उन्होंने फिर ट्वीट किया, "सब जानते हैं कि बांग्लादेश को किसने आजाद कराया है।" हालांकि जब उन्हें बाद में पता चला कि पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी का जिक्र किया था, तो उन्होंने अपने किए पर तुरंत माफी भी मांग ली।
उन्होंने लिखा, "सॉरी। जब मैं गलत होता हूं तो इसे स्वीकारने में मुझे बुरा नहीं लगता है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement