Advertisement
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 : परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) देश भर के केंद्रों पर 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 परीक्षा आयोजित करेगी।
बता दें कि पिछले दिनों एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की विषयवार परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके लिए दो पालियां तय की गई हैं। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
एनटीए ने 19 नवंबर को सार्वजनिक सूचना जारी कर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया था। विषयवार परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 14 दिसंबर को पहली पाली में इतिहास, पाली, प्राकृत, तुलनात्मक साहित्य और लोक प्रशासन की परीक्षा होगी।
एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़े नए अपडेट, दिशा-निर्देश और अन्य सूचनाओं के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। एनटीए के अनुसार, यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 के लिए कुल 9,75,505 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क का भुगतान किया है।
बीते दिनों नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार का अवसर दिया था। आवेदन में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो 2 नवंबर से खोली गई थी। अभ्यर्थियों के पास 4 नवंबर 2026 को रात 11 बजकर 50 मिनट तक अपने आवेदन पत्र में दर्ज विवरण में जरूरी बदलाव का अवसर था। इस दौरान कई अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेजों के आधार पर आवेदन पत्र में सुधार किया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


