भोपाल। देश में भ्रष्टाचार इतना है कि कोई भी सरकारी काम बिना रिश्वत के आसानी से नहीं होता। एक चपरासी से लेकर बडे अधिकारी तक रिश्वतखोरी में शामिल होते हैं। आए दिन भ्रष्टाचार के खुलासे होते रहते हैं और बाबूओं तक को करोडपति बनते देखा है और जब उनकी पोल खुलती है तब पता चलता है कि ये कितना भ्रष्टाचार करते हैं। ऎसा ही एक मामला मध्यप्रदेश का है। यहां पर तहसील कर्मचारी को दस हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड लिया।