Teachers protest continue at fifth day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पांचवें दिन भी शिक्षकों का धरना जारी, शिक्षकों ने कहा- हक के लिए उठा रहे आवाज

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 2:43 PM (IST)
पांचवें दिन भी शिक्षकों का धरना जारी,
शिक्षकों ने कहा- हक के लिए उठा रहे आवाज
जौनपुर। बीएसए ऑफिस में शिक्षकों के समायोजन और पदोन्नति को लेकर पिछले 4 दिनों से धरने पर बैठे शिक्षकों ने आज भी जमकर हंगामा किया। बीएसए कार्यालय के बाहर दरी बिछाकर धरने पर बैठे शिक्षक बीएसए मुर्दाबाद, भ्रष्टाचार बंद करो का नारा लगा रहे थे जबकि अंदर कमरे में बैठे बीएसए गजराज प्रसाद यादव सब कुछ सुन रहे थे। शिक्षकों के आक्रोश और नारेबाजी के बीच बीएसए कार्यालय में आज भी कामकाज ठप रहा। जिसके चलते जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए लोगों को अपने काम के लिए काफी परेशानी हुई। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला लाल, साहब यादव, वेरेंद्र प्रताप सिंह, रवि चंद्र यादव,प्रशांत मिश्र, शकील मंसूरी, मोहम्मद असलम शेरखान, रमेश भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement