Teachers Day Celebrated at Shri JJT University-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 9, 2026 12:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस मनाया

khaskhabar.com: शनिवार, 05 सितम्बर 2026 7:28 PM (IST)
श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस मनाया
झुंझुनूं। श्री जगदीशप्रसाद झाबरमल टिबडेवाला विश्वविद्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति व शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलन कर व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय चेयरपर्सन डॉ.विनोद टिबडेवाला ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की l विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शिक्षा, शोध एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्राध्यापकों एवं विभागाध्यक्षों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l
विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ.मधु गुप्ता ने शिक्षक की विद्यार्थी जीवन में क्या भूमिका होती है पर अपने विचार रखते हुए कहा कि सभी शिक्षकों को तकनीकी को शिक्षा मे आत्मसात करना चाहिए l सभी शिक्षकों में अंताक्षरी, म्यूजिकल चेयर जैसी अनेक प्रतियोगिता आयोजित की गईlकार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. अजीत कुमार, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ.अमन गुप्ता ,खेल सचिव डॉ. अरुण कुमार , डॉ.इकराम कुरैशी ,डॉ. महेश सिंह राजपूत डॉ अनंता शांडिल्य व सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे l कार्यक्रम समन्वयक डॉ.नाजिया हुसैन व डॉ.धर्मेंद्र कौशिक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया l कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. आरती पंवारने किया l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement