Teacher not only nation-maker, but also the guide of society : Ajit Singh Mehta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिक्षक राष्ट्र निर्माता ही नहीं अपितु समाज का पथ प्रदर्शक : अजीत सिंह मेहता

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 सितम्बर 2017 6:07 PM (IST)
शिक्षक राष्ट्र निर्माता ही नहीं अपितु समाज का पथ प्रदर्शक : अजीत सिंह मेहता
टोंक। विधायक अजीतसिंह मेहता ने कहा है कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता ही नहीं अपितु समाज का पथ प्रदर्शक भी हैं। उन्होंने शिक्षकों से आव्हान किया कि बच्चों को सुसंस्कारित व राष्ट्रवादी शिक्षा दें। विधायक अजीतसिंह मेहता मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला टोंक में एवीएस क्लासेज टोंक की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि शिक्षक अपनी शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित नही रखें, बल्कि समाज व राष्ट्र हित का भी ध्यान रखें, ताकि विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास हो सके। समारोह में विधायक अजीतसिंह मेहता ने शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता माया सुवालका ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा, कालू बागडी व अविनाश जैन थे। इस दौरान जयनारायण वर्मा, विष्णु मामा, देवेन्द्र भारती, नसीम, संजय यादव, विनोद पोरवाल, सत्यनारायण यादव, रमेश बैरवा आदि मौजूद थे।
शिक्षक दिवस मनाया
राजकीय दरबार उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक में मंगलवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य ओमप्रकाश महावर, व्याख्याता खुर्शीद बानो, राधेश्याम विजय सहित विद्यार्थी अब्दुल रहीम, सिमरन कुरैशी, पंकज माहुर, उमर अब्दुल्लाह, मनीषा, रीना वर्मा, मनीषा खंगार, बिन्टू सैनी आदि ने शिक्षक परम्परा एवं शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में व्याख्याता अनवर अली, नरेन्द्र सैन, मेहबूब अली, गीता देवी जाट, गोविन्दनारायण विजय, रिजवाना खॉन, चेतना गहलोत, राधेश्याम जांगिड़ आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement