नूंह। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और विधानसभाध्यक्ष पद के लिए आए नतीजों ने साफ कर दिया है कि युवाओं की प्रदेश में पहली पसंद प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर हैं। भूपेंदर सिंह हुड्डा गुट के सीनियर नेताओं के खुले समर्थन के बाद भी शाहिद को हार का मुंह देखना पड़ा है। आपको बता दें कि नूंह में अशोक तंवर गुट के मुबारिक नोटकी ने हुड्डा गुट के शाहिद को करीब 80 वोट से पटखनी दी। नूंह विधानसभाध्यक्ष पद पर अशोक तंवर गुट के शकील ने हुड्डा गुट के मुजाहिद को मात दी। पुन्हाना विधानसभाध्यक्ष और फिरोजपुर झिरका विधानसभाध्यक्ष पद पर हुड्डा गुट ने जीत दर्ज की। लेकिन जिला स्तरीय चुनाव में हुड्डा गुट को निराशा हाथ लगी है। विजयी उम्मीदवारों ने कहा कि आज युवा प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को अपना नेता मानते हैं। उनके नतीजों से साफ कर दिया कि कौन सा गुट भारी है। युवाओं का भी उन्होंने आभार जताया। सीनियर नेता अमन अहमद ने तो यहां तक कहा कि अब पूर्व सी एम हुड्डा के दिन लद गए हैं। ये कांग्रेस की जीत हुई है। प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ने वाले और नूंह के युवा कांग्रेसियों के चहेते सनाउल्ला खान ने चुनाव अधिकारी बेहतर भेजने और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गाँधी का आभार जताया है। सबसे खास बात यह है कि युवा कांग्रेस में विधानसभाध्यक्ष और गुरुग्राम लोकसभा अध्यक्ष और अडबर गांव में सरपंच का चुनाव जीत चुके सनाउल्ला खान ने अशोक तंवर को जिले में पूर्व सीएम भूपेंदर सिंह हुड्डा गुट पर विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी