tamilnadu CM jayalalitha improving rapidly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयललिता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 6:04 PM (IST)
जयललिता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की सेहत में काफी सुधार है और उनको अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों को करना है। अन्ना द्रमुक पार्टी के प्रवक्ता सीआर. सरस्वती ने कहा, हमारे नेता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। वह दूसरे लोगों से बातचीत कर रही हैं। वह बोल रही हैं और यह अफवाह है कि वह सिर्फ इशारे से बात कर रही हैं। यह चिकित्सकों को तय करना है कि जयललिता को कब छोडा जाए। इस बीच, अस्पताल लगातार छठे दिन भी जयललिता के स्वास्थ्य पर चुप रहा। जयललिता के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल ने अपना पिछला बुलेटिन 21 अक्टूबर को जारी किया गया था। इसमें उनकी चिकित्सा जारी रखने और सभी जरूरी मानकों पर निगरानी की बात कही गई थी। अस्पताल ने कहा था कि जयललिता लोगों से बातचीत कर रही हैं और उनमें धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। यह भी पढ़े :यहां दिवाली बोनस में मिली कारें, मकान और ज्वैलरी...
यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं क़दम ? आप भी पढ़ें

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement