Taking concrete steps for basic facilities of Anganwadi centers: Dr. Baljit Kaur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंगनबाड़ी सेंटरों की बुनियादी सुविधाओं के लिए उठा रही है ठोस कदम: डा. बलजीत कौर

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 जुलाई 2023 6:05 PM (IST)
आंगनबाड़ी सेंटरों की बुनियादी सुविधाओं के लिए उठा रही है ठोस कदम: डा. बलजीत कौर
चंडीगढ़। पंजाब सरकार राज्य के आंगनबाड़ी सेंटरों की बुनियादी सुविधाओं के लिए ठोस कदम उठा रही है, ताकि बच्चों का सर्वपक्क्षीय विकास हो सके। आंगनबाड़ी सेंटरों की अलग- अलग योजनाओं के बारे में सामाजिक सुरक्षा मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी सेंटरों के बुनियादी ढांचे में सुधार करने के लिए लगातार यत्नशील है। आंगनबाड़ी सेंटरों के द्वारा 6 साल तक के बच्चे, गर्भवती और दूध- पिलाती माताओं को पोषण आहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी शिक्षा और रैफरन सेवाएं मुहैया करवाई जाती है और 3 से 6 साल के बच्चों को प्री- स्कूल शिक्षा भी दी जाती है। मंत्री ने बताया कि विभाग की तरफ से आंगनबाड़ी सेंटरों की एक हज़ार इमारतों की नुहार बदलने के लिए रुरल डिवैल्पमैंट विभाग और आंगनबाड़ी सेंटरों में शौचालय के निर्माण के लिए वाटर सप्लाई और सेनीटेशन विभाग के साथ मिलकर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने ज़िला प्रोग्राम अधिकारियों और बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारियों को आंगनबाड़ी सेंटरों के लिए इमारतों, बाल पेंटिंगस, बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर, खेलने के लिए खिलौने, झूले और प्री- स्कूल शिक्षा के लिए ज़रूरी समान जुटाने के लिए समर्थ व्यक्तियों और संस्थानों से मदद लेने के विशेष प्रयास करने को कहा जिसमें इच्छुक नागरिक भी सरकार का सहयोग करके अपना योगदान दे सकें।
कैबिनेट मंत्री ने आम लोगों, लोक भलाई संस्थाओं, पंचायतों और एनआरआई से अपील की कि राज्य में चल रहे आंगनबाड़ी सेंटरों में ज़रूरी वस्तुएं और सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए अपना योगदान दें, ताकि बच्चों का सर्वपक्षीय विकास हो सके। सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास विभाग डायरेक्टर माधवी कटारिया ने बताया कि विभागीय अधिकारियों 7 अगस्त, 2023 तक ज़िला स्तर पर बढ़िया कारगुज़ारी करने वाले आंगनबाड़ी सेंटरों का चुनाव करेगा।
बढ़िया काम करने वाले जिले के तीन ( 3 आंगनबाड़ी सेंटरों के आंगनबाड़ी वर्कर, हैल्पर, सुपरवाइज़र और सीडीपीओ को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी ज़िला प्रोग्राम अधिकारियों को 10 अगस्त तक रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। उनमें से स्टेट स्तर और 10 आंगनबाड़ी सेंटरों के पूरे स्टाफ को 15 अगस्त और फेसबुक् लाइव द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement