take strict action against adulteration and fill vacancies quickly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिलावट के विरुद्ध हो सख्त कार्रवाई, शीघ्र भरे जाएं रिक्त पद : सराफ

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 7:49 PM (IST)
मिलावट के विरुद्ध हो सख्त कार्रवाई, शीघ्र भरे जाएं रिक्त पद : सराफ
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम की कड़ाई से पालना कर खाद्य वस्तुओं में मिलावट करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में चिकित्साधिकारियों व पैरामेडिकल स्टॉफ के सभी रिक्त पदों को यथाशीघ्र भरने की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। सराफ बुधवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वीनू गुप्ता एवं निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. बी. आर.मीणा सहित निदेशालय में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग में मौजूद रिक्त पदों की विस्तार से समीक्षा की एवं रिक्त पदों को शीघ्र भरने की कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भर्ती से संबंधित विभिन्न न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों में भी मुस्तैदी से पैरवी कर इन प्रकरणों का निस्तारण करवाया जाये। आदर्श पीएचसी में हो समस्त सुविधायें
चिकित्सा मंत्री ने प्रदेश में स्थापित 295 आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति की समीक्षा की एवं इन केन्द्रों में निर्धारित मापदण्डों के अनुसार समस्त चिकित्सा सुविधायें सुलभ कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में आवश्यकतानुसार स्थानीय भामाशाहों का भी सहयोग लिया जाये। उन्होंने आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर इनमें पायी गयी सभी कमियों को तत्काल दूर करने के भी निर्देश दिये।
खाद्य सुरक्षा पर दे विशेष ध्यान
चिकित्सा मंत्री ने खाद्य सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्यान्न वस्तुओं में मिलावट करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दूध, मावा, घी, पनीर आदि से लेकर मसाले एवं अन्य सभी खाद्यान्न वस्तुओं के सैम्पल लेकर मिलावट की जांच की जाये। उन्होंने मिलावट पाये जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. बी.आर. मीणा ने बताया कि इस वर्ष अब तक 16 हजार 882 निरीक्षण कर 7 हजार 111 सैम्पल लेकर जांच करवायी जा चुकी है। इनमें 720 सैम्पल अवमानक, 614 मिसब्रांड एवं 224 सैम्पल असुरक्षित पाये गये हैं। इन सभी के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वीनू गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न शाखाओं में बेहतरीन समन्वय के साथ आमजन को आवश्यक चिकित्सा सुविधायें सुलभ कराने के लिए व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं।
अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement