take care on Holi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होली के हुड़दंग में रखें सेहत का ख्याल

khaskhabar.com: बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 4:57 PM (IST)
होली के हुड़दंग में रखें सेहत का ख्याल
कासिम खान, नूंह। होली के दिन दिल मिल जाते हैं , रंगों में रंग मिल जाते है , गिले शिकवे भूल कर दोस्तों , दुश्मन भी गले मिल जाते है। फ़िल्मी गाने की ये चंद लाइन होली के पर्व को और भी खुशनुमा बना देती है ,लेकिन होली के हुड़दंग में बनावटी रंगों के साथ - साथ पानी में रंग घोल कर होली खेलने से परहेज करें , वर्ना आपकी सेहत नासाज हो सकती है। होली पर्व पर हमारी टीम ने खास बातचीत की नल्हड मेडिकल कालेज की निदेशक डॉक्टर यामिनी से। डॉक्टर यामिनी ने कहा कि भाईचारे के प्रतीक होली पर्व पर पानी के रंगों से होली खेलने से बचे , इससे कपड़े ही खराब नहीं होते बल्कि कई - कई दिन तक चमड़ी से रंग भी नहीं उतर पाता। आंख में अगर गलती से रंग चला जाये , तो उसे साफ पानी से तुरंत धो लें , इतना ही नही उसे मसलने के बजाय आंख के डॉक्टर को अवश्य दिखाए , वर्ना आंखों की रोशनी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। निदेशक डॉक्टर यामिनी ने कहा कि गुलाल , अबीर या फूलों से होली खेलें तो खुशियों में खलल पड़ने की गुंजाईश ही नहीं बचती। होली के जश्न से पहले जरा संभल जाइये , कहीं बनावटी रंग आपकी खुशियों का काफूर न कर दें। बाजारों में हर साल बनावटी रंगों का चलन बढ़ रहा है। देखभाल कर ही रंग - गुलाल इत्यादि खरीदें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement