जयपुर। राजस्थान नदी बेसिन एवं जल संसाधन योजना प्राधिकरण के अध्यक्ष श्रीराम वेदिरे तथा मुख्य सचिव ओ.पी. मीना ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जिला कलेक्टरों को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान द्वितीय चरण के कार्यों को मनोयोग से गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वेदिरे ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान पूरे देश में मॉडल के रूप में लिया जा रहा है। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों से कहा कि प्रथम चरण के अनुभव का लाभ उठाते हुए अभियान के द्वितीय चरण को सफल बनाएं। उन्होंने अभियान के प्रथम चरण के कार्यों की थर्ड पार्टी जांच की प्रगति रिपोर्ट शीघ्र भिजवाने के लिए कहा। वीसी के दौरान न्यून प्रगति वाले जिलों के कलेक्टरों से कारण जाने तथा उन्हें गंभीरता से कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।