Take advantage of Chief Minister livelihood scheme Youth: Ramesh Dhawala Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री आजीविका योजना का लाभ उठायें युवा: रमेश धवाला

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 जनवरी 2019 5:52 PM (IST)
मुख्यमंत्री आजीविका योजना का लाभ उठायें युवा: रमेश धवाला
उन्होंने कहा कि बरसात के कारण जिनके घर गिर गए हैं, उन्हें घर बनाने के लिए सरकार दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दे रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति की दुर्घटना में मृत्यु होने पर सरकार द्वारा चार लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है।उन्होंने यह भी कहा कि आपदा के कारण मकान को नुकसान होने पर उस परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भी कवर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी के दुधारु पशुओं की किसी आपदा के कारण मृत्यु हो जाती है, तो उस दशा में भी सरकार द्वारा तीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसलिए आम आदमी को सिर्फ सजग रहने की जरुरत है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव में हर घर तक पहुंचाएं ताकि हर आदमी इन का लाभ ले सके। उन्होंने पंचायतों में किये जा रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि ग्राम पंचायत गुम्मर को एक आदर्श पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से गांवों में पंचायतों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न करें। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चमन पुंडीर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमल हमीरपुरी, खण्ड विकास अधिकारी राजीव सूद, सहायक अभियंता प्यारे लाल, कमलकिशोर, उपाध्यक्ष विजय मेहता, जलालदीन, देशराज शर्मा, मुकेश कुमार, रमेश चंद, सुमन शर्मा, नीलम कुमारी, सन्तोष कुमारी और राम प्यारी के साथ इलाके के गणमान्य और सभी विभगों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - प्यार और शादी के लिए तरस रही है यहां लडकियां!

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement