Take advantage of Chief Minister livelihood scheme Youth: Ramesh Dhawala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री आजीविका योजना का लाभ उठायें युवा: रमेश धवाला

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 जनवरी 2019 5:52 PM (IST)
मुख्यमंत्री आजीविका योजना का लाभ उठायें युवा: रमेश धवाला
ज्वालामुखी। हिमाचल प्रदेश योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने आज अपने चुनाव क्षेत्र ज्वालामुखी के दौरे के दौरान ग्राम पंचायत कथोग और ग्राम पंचायत गुम्मर में लोगों की समस्यायें सुनीं। ग्राम पंचायत कथोग और ग्राम पंचायत गुम्मर पहुंचने पर कथोग पंचायत प्रधान मुनीर मोहन और गुम्मर पंचायत के प्रधान रामलोक धनोटिया ने अपने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश धवाला का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने कहा कि सरकार समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित है और सरकार प्रदेश के विकास को गति देने और जनता को जवाबदेह एवं संवेदनशील शासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विकास और लोगों के जीवन में सुधार लाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन योजनाओं के क्रियान्वयन से लोगों को एक नई दिशा मिल रही है और उनकी जिंदगी में बदलाव आ रहा है। राज्य योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने कहा कि हिमाचल सरकार ने बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा आजीविका योजना शुरू की है ताकि युवा खुद का व्यवसाय शुरू कर अपनी आजीविका कमा सकें। परंतु हर युवा घर से इतना अमीर नहीं होता है कि वह व्यवसाय शुरू करने का खर्च उठा सकें। परंतु अब युवा मुख्यमंत्री युवा आजीविका योजना के तहत कोई भी बेरोजगार हिमाचली युवा जिसकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है अपना व्यवसाय या रोजगार शुरू करने के लिये 30 लाख तक ऋण ले सकता है जिस पर सरकार द्वारा महिलाओं को 30 प्रतिशत और पुरुषों को 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। कारोबार शुरू करने के प्रथम वर्ष में ब्याज पर 6 प्रतिशत और द्वितीय व तृतीय वर्ष में 2 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोई भी बेरोजगार युवा जिन के पास व्यापार या व्यवसाय करने का आईडिया है तो वह इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement