Advertisement
मिलावट करने वालों पर करें कार्यवाही: सुराणा

उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों एवं नगर निकाय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्रों में पानी भराव की समस्या को देखें तथा पानी को रियूज व रिचार्ज करने के लिए प्लानिंग करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार रोड रिपेयरिंग के कार्यों के प्रस्ताव भिजवाएं। उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों से कहा कि राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट के आयोजन के लिए समस्त तैयारियां समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करें तथा निवेशकों व क्षेत्र के लोगों को आधिकारिक जागरूक किया जाए। इसके साथ ही नियमित आईईसी गतिविधियां भी किया जाना सुनिश्चित करें।
उन्हें सभी अधिकारियों से कहा कि जिला मुख्यालय पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे रैन बसेरा में आरआरआर सेंटर का शुभारंभ किया गया है, सभी अधिकारीगण इस केंद्र में अपने घर के नकारा एवं पुराने सामान को जमा करवाएं ताकि जरूरतमंद के काम आ सके। उन्होंने सभी नगरनिकाय अधिकारियों से कहा कि जिले के सभी नगर निकायों में आरआरआर केंद्र स्थापित किए जाएं, वह ताकि जरूरतमंदों को आधिकाधिक लाभ मिल सके।
उन्होंने सभी ब्लाॅक स्तरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने कार्यालयों में तंबाकू निषेध के पोस्टर्स, बैनर आदि लगवाए जाएं तथा कार्यालय परिसरों को तंबाकू मुक्त बनाया जाए। परिसरों में तंबाकू का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करें। इसी के साथ विद्यालयों में भाषण व निबंध आदि प्रतियोगिता आयोजित की जाए।
बैठक के दौरान उन्होंने सातड़ा में 132 केवी जीएसएस, बिजली कटौती, बिजली कनेक्शन, कृषि कनेक्शन, सरकारी भवनों पर सोलर सिस्टम, विशेष ग्राम सभा, सीएमओ एवं सीएस कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों, संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों, जनसुनवाई व सतर्कता समिति में प्राप्त प्रकरणों, हरियाणा बाॅर्डर से शराब तस्करी, बकाया भुगतान, गिरदावरी, प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव की यात्राओं के दौरान दिए गए निर्देशों की अनुपालनाओं, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फोगिंग, ‘शुद्ध आहार - मिलावट पर वार‘ अभियान, मौसमी बीमारियों के प्रबंधन व चिकित्सा सेवाओं आदि को लेकर निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एसीईओ चैनाराम, डीसीएफ भवानीसिंह, डिस्काॅम एसई वीआई परिहार, पीएचईडी एसई रमेश कुमार राठी, पीएचईडी प्रोजेक्ट एसई राममूर्ति, कृषि संयुक्त निदेशक डाॅ जगदेव सिंह, पशुपालन संयुक्त निदेशक डाॅ ओमप्रकाश, आईसीडीएस उपनिदेशक डाॅ नरेंद्र शेखावत, डीओआईटी एसीपी नरेश टुहानिया, सीपीओ भागचंद खारिया, सनिवि एक्सईएन बीएल सोनी, महिला अधिकारिता उपनिदेशक जयप्रकाश, रोजगार सहायक निदेशक वर्षा जानू, उद्योग सहायक आयुक्त उजाला सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं वीसी के जरिए सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


