रेवाड़ी। नेशनल हाईवे 71 पर शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक झज्जर के रायपुर निवासी दिनेश कुमार और रेवाड़ी के सूमो गांव निवासी दिलबाग सिंह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रोहड़ाई गांव के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक रिश्ते में जीजा साले थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामला दर्ज कर आरोपी स्विफ्ट कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: राहुल गांधी पर क्यों उठाते हैं अपने ही सवाल ?यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना