Swachh Survekshan-2024: Street vendors advised to separate wet and dry waste-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 : स्ट्रीट वेन्डर्स को गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करने की समझाइश की

khaskhabar.com: सोमवार, 04 मार्च 2024 8:24 PM (IST)
स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 : स्ट्रीट वेन्डर्स को गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करने की समझाइश की
जयपुर । स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के तहत गीले व सूखे कचरे के बारे में नगर निगम ग्रेटर द्वारा आमजन को निरन्तर जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को झूलेलाल उद्यान वार्ड संख्या 75 में स्ट्रीट वेन्डर्स एवं साप्ताहिक हटवाड़ा लगाने वाले विक्रेताओं के साथ बैठक की गई जिसमें उन्हें गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करने के बारे में समझाया गया। उपायुक्त स्वास्थ्य नवीन भारद्वाज ने बताया कि वार्ड संख्या 75 झूलेलाल उद्यान में स्ट्रीट वेन्डर्स के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें उन्हें गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग करने, अनिवार्य रूप से झाडू रखने, क्लोजिग टाइम पर अपने आस-पास साफ-सफाई करने एवं प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के बारे में शपथ दिलाई। इस अवसर पर वार्ड संख्या 84 के पार्षद एवं चैयरमेन अभय पुरोहित, वार्ड संख्या 82 मनोज तेजवानी, वार्ड संख्या 75 पार्षद एवं चैयरमेन भारती लख्यानी एवं टीवीसी सदस्य फिनलूप संगठन की तृप्ति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement