Suspension of three BJP MLAs perfect: Butel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीजेपी के तीन विधायकों का निलंबन सही : बुटेल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016 07:11 AM (IST)
बीजेपी के तीन विधायकों का निलंबन सही : बुटेल
धर्मशाला। विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद अध्यक्ष बीबीएल बुटेल ने सदन और आसन की अवमानना के लिए बीजेपी के तीन विधायकों के सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबन को सही करार दिया है। उन्होंने सदन में एक विशेष वक्तव्य के माध्यम से कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो उनके खिलाफ और कार्यवाही की जा सकती है। बुटेल ने स्पष्ट किया कि कोई भी पीठासीन अधिकारी तभी विधानसभा अध्यक्ष के आसन पर बैठक सकता है जब अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष सदन में उपस्थित न हो तथा पीठासीन अधिकारी को आसन पर बैठने के लिए अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष की अग्रिम अनुमति लेना जरूरी है। बुटेल ने कहा कि बीजेपी के इन तीनों विधायकों ने सदन और अध्यक्ष के आसन की घोर अवमानना की है। उन्होंने कहा कि कल की घटना के संदर्भ में उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने कहा कि जिस वक्त सुरेश भारद्वाज अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे, उस वक्त वे भी सदन में मौजूद थे और नेता प्रतिपक्ष का कहना कि वे सदन में नहीं थे गलत है।[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement