Suspect arrested two persons roaming, received 10 kg of silver-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संदिग्ध घूम रहे दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, मिली 10 किलो चांदी

khaskhabar.com: बुधवार, 30 नवम्बर 2016 7:53 PM (IST)
संदिग्ध घूम रहे दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, मिली 10 किलो चांदी
कोटा। नयापुरा थाना पुलिस ने बडी कार्रवाही करते हुए दो संदिग्ध पकडा है। पुलिस ने दोना व्यक्तियों के पास से दस किलो चांदी ओर दो सोने के बिस्कीट भी बरामद किए है। जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्ति बूंदी जिले के खटकड के रहने वाले है। पुलिस को सूचना मिली थी दो व्यक्ति सीवी गार्डन के पास संदिग्ध घूम रहे है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुुंची ओर दोनों व्यक्तियों से पुछताछ की। वहीं दोनो व्यक्तियों के पास से मिले बेग की तलाशी ली तो उसमें चांदी की दस सिल्ली ओर दो सोने के बिस्कीट मिले। जिनका वनज करने पर 10 किलो चांदी ओर दो सौ ग्राम सोना सामने आया। बताया जा रहा है की दोनों व्यक्ति बूंदी जिले के खटकड निवसी कैलाश चन्द सुमन ओर महेश कुमार सोनी है। पुछताछ में दोनों ने बताया की वो सोने ओर चांदी को कोटा बेचने के लिए लाए थे। वहीं पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी इनकम टेक्स डिपार्टमेन्ट को दे दी है। साथ ही मामले की जांच कर शुरू कर दी है। साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement