khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 7:42 PM (IST)
बांसवाड़ा। आकस्मिक निरीक्षण में गैरहाजिर पाए जाने पर जिला कलक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रामगढ़ के एक डाक्टर और सरकारी छात्रावास के अधीक्षक को गैरहाजिर पाए जाने पर नोटिस जारी कर तलब किया है। इन दोनों को तीन दिनों में जिला कलक्टर के समक्ष उपस्थित हो कर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। कुशलगढ़ के उपखण्ड अधिकारी आचार्य द्वारा जारी नोटिस में बताया गया कि शुक्रवार को रामगढ़ के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर राजपुरोहित प्रात: आठ बज कर चालीस मिनट पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे तो प्रभारी चिकित्साधिकारी दिनेश कुमार बामनिया अनुपस्थित पाएं गए । इस दौरान केन्द्र में कोई मुवमेंट रजिस्टर भी संधारित नहीं पाया गया और निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र की सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पायी गई।