Suraj exhibition opens on Monday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुराज प्रदर्शनी का सोमवार को शुभारंभ

khaskhabar.com: रविवार, 17 दिसम्बर 2017 7:51 PM (IST)
सुराज प्रदर्शनी का सोमवार को शुभारंभ
जयपुर । राज्य सरकार के 4 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार से तीन दिवसीय सुराज प्रदर्शनी न्यू गेट स्थित रामलीला मैदान में आरंभ होगी। जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रातः 10:00 बजे होगा। यह प्रदर्शनी 18 से 20 दिसंबर तक प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। सोमवार को ही अम्बेडकर सर्किल स्थित SMS इन्वेस्टमेंट ग्राउण्ड पर राज्य सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा यह जनसभा 11:00 बजे से आरंभ होगी। जनसभा के दौरान जयपुर जिले में राज्य सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल की उलब्धियों पर आधारित जिला दर्शन पु​स्तिका का भी विमोचन होगा। रामलीला मैदान पर आयोजित की जा रही प्रदर्शनी में राज्य सरकार की 4 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी के अलावा अलग अलग विभाग की स्टाइल्स लगाई जा रही है स्टॉल पर प्रदर्शनी के दौरान आने वाले लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी और प्रचार साहित्य का वितरण भी किया जाएगा। SMS इन्वेस्टमेंट सेंटर पर आम सभा स्थल पर भी सोमवार को जयपुर जिला प्रशासन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा राज्य सरकार के 4 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी आमजन के अवलोकनार्थ लगाई जा रही है। जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने रविवार को रामलीला मैदान और SMS इन्वेस्टमेंट सेंटर का दौरा कर इन कार्यक्रमों की तैयारियों का जायता लिया और मौके पर अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बंध में निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement