Sundernagar engineers paper will be published in 111 countries-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुंदरनगरके इंजीनियर्स का शोधपत्र 111 देशों में होगा प्रकाशित

khaskhabar.com: शनिवार, 08 जुलाई 2017 6:58 PM (IST)
सुंदरनगरके इंजीनियर्स का शोधपत्र 111 देशों में होगा प्रकाशित
सुंदरनगर, मंडी। जवाहरलाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज सुंदरनगर के तीन प्रशिक्षु इंजीनियर युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध पेपर तैयार किया है, जिसे इंटरनेशनल जरनल आॅफ सांइस एंड रिसर्च ने स्वीकार कर लिया है। प्रशिक्षु छात्रों में तपेश बहल, रजीत शर्मा व नितिन ने शिक्षक कपिल देव की मदद से यह मुकाल हासिल किया है। खास बात यह है कि यह शोध पेपर 111 देशों में प्रकाशित होगा। छात्रों में रजित शर्मा व नितिन शिमला और छात्र तपेश बहल सुंदरनगर से संबंध रखते हैं। प्रशिक्षुओं के शोध पेपर चयनित होने पर न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि देश का नाम भी रोशन हुआ है। सिविल विभाग के एचओडी डाॅ. एसपी गुलेरिया द्वारा बच्चों को शोध पेपर तैयार करने में काफी सहयोग प्रदान किया। कंपोजिट मैटिरियल बेस पर यह रिसर्च पेपर संस्थान द्वारा मान्य करार दिया गया है। तीनों छात्र सिविल इंजीनियरिंग के सातवें सेमेटर में अध्ययनरत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement