Sunday was the name of the note Exchange-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रविवार का दिन नोट एक्सचेंज के नाम,बैंकों में उमड़ा हुजूम

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 12:11 PM (IST)
रविवार का दिन नोट एक्सचेंज के नाम,बैंकों में उमड़ा हुजूम
कानपुर,। तीन दिनों से नोट एक्सचेंज और जमा करने को लेकर लगी बैंकों में भीड़ रविवार को लगभग चार गुना हो गई। जिससे कई जगह सड़कों पर जाम भी लग गया और लाइन आधा-आधा किलोमीटर दूर तक जा पंहुची। तो वहीं सुरक्षा के लिहाज से सभी बैंकों, एटीएम मशीनों व डाकघरों में पुलिस कर्मी तैनात रहे। रविवार की छुट्टी होने के चलते बैंकों में सुबह सात बजे ही लोग नोट एक्सचेंज व जमा करने के लिए लाइन लगा लिए। बैंक ज्यों ही आठ बजे खुलना शुरू हुए तब तक लाइन सड़कों तक जा पंहुची। स्कूली बच्चे, महिलाएं व कर्मचारी सभी नए नोटों के लिए बैंकों में आपाधापी करते रहे, कई जगहों पर नोकझोक की घटनाएं हुई लेकिन सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी से किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं फैली। स्टेट बैंक की माल रोड, सर्वोदय नगर, स्वरूप नगर, नौबस्ता, किदवई नगर, गोविन्द नगर व स्वरूप नगर की शाखाओं में भीड़ लगभग आधा किलोमीटर तक जा पंहुची। खास बात यह रही कि किचन की देखरेख करने वाली महिलाओं की भी भीड़ में लगभग बराबर की हिस्सेदारी रही। यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :ऐसे बना रहे हैं नमक से काले धन को सफेद

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement