Advertisement
बड़ा भंगाल में एक रात बिताएंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, 14 साल में किसी हिमाचल के मुख्यमंत्री का पहला दौरा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के तहत वह बड़ा भंगाल गांव में एक रात प्रवास करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे लोगों तक विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
सुक्खू ने कहा कि बड़ा भंगाल को सड़क मार्ग से देश-दुनिया से जोड़ने और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नई योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का भी मौके पर जाकर जायजा लिया जाएगा, क्योंकि प्रभावित लोगों की मदद करना सरकार और जनप्रतिनिधियों दोनों की जिम्मेदारी है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों तक विकास पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बड़ा भंगाल का यह दौरा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कांगड़ा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


