suicide by Young man -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 4:23 PM (IST)
युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
धौलपुर। जिले के कोतवाली थाना इलाके की गुर्जर कॉलोनी में 25 वर्षीय युवक ने पत्नी से झगड़ा होने पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि दो दिन पूर्व लड़ाई के बाद पत्नी के घर से जाने से नाराज 25 वर्षीय युवक शेर सिंह ने कमरे में फंदा लगा लिया। शेरसिंह गुर्जर कॉलोनी में सूरजभान के मकान में किराये से रहता था। शेर सिंह का दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी उसे छोडक़र मायके चली गई। आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]

[@ आस्था या अंधविश्वास! मात्र 11 रुपए में धुलते है ‘पाप’]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement