Advertisement
पार्वती नहर से रजवाया टेल में पर्याप्त पानी छोड़ा जाए : मीणा

विभागीय प्रबंधन की कमी से मुरझा रहीं धान व फसलें
जिलाध्यक्ष रमेश मीणा ने कहा कि विडंबना है कि यह नहर पार्वती नदी के सहारे-सहारे बहती है। इन दिनों नदी में पानी की आवक भी पर्याप्त है। बावजूद इसके विभागीय प्रबंधन की कमी से किसानों की सूख रही फसलों के लिए पानी नहीं पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण है। मीणा ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र विभाग ने किसानों की फसलों को पानी नहीं पहुंचाया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मुस्तकीम, अनवर, हंसराज, सोनू, बन्नू, पवन, विनोद, गिर्राज, साहिब हुसैन, सद्दाम, शाबिद, राजकुमार, महावीर, अशोक आदि किसान शामिल थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बारां
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


