Advertisement
इजरायल और लेबनान के बीच हालात ठीक न होने तक ईरान-अमेरिका की वार्ता का सफल होना मुश्किल: एसटी हसन

उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि शांति हो। टेबल पर बैठक सभी मामलों को सुलझाया जाए। लेकिन इजरायल नहीं चाहता है कि शांति हो जाए। इजरायल अमेरिका को इस संघर्ष में शामिल रखना चाहता है। लेबनान के ऊपर इजरायल के हमले जारी हैं, जबकि ईरान की यह भी शर्त है कि लेबनान पर बमबारी रुकनी चाहिए। ऐसे में जब तक इजरायल और लेबनान के बीच हालात सही नहीं होंगे, तब वार्ता का सफल होना मुश्किल है।
नोबेल शांति पुरस्कार की चर्चाओं पर एसटी हसन ने कहा, "जब आतंकी हमले होते हैं और कसाब जैसे आतंकी पकड़े जाते हैं, क्या ऐसे मुल्क को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए?" सपा नेता ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान क्या कर रहा है।
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम काटे जाने पर एसटी हसन ने कहा, "यह कहना कि भाजपा प्रभावित क्षेत्रों में अधिक वोट कटे हैं, ये सिर्फ चेहरा छिपाने वाली बात है। सवाल यह है कि क्या भाजपा प्रभावित क्षेत्रों में मुस्लिम, दलित और ओबीसी वर्ग नहीं रहता है? हमें यह पता लगाना होगा कि इन क्षेत्रों में मुस्लिम, दलित और ओबीसी वालों के कितने वोट कटे हैं। इसके बाद ही असल तस्वीर सामने आ सकती है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मुरादाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


